ब्रेकिंग न्यूज़ Nation360Plus News पोर्टल पर आपका स्वागत है... देश और दुनिया की हर खबर, सही नज़र के साथ... रिपोर्टर भर्ती के लिए सीधे व्हाट्सएप पर संपर्क करें...
🌐 भाषा / Language:
📍 राज्य / State:

गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग! मैच हारकर होटल लौट रहे थे शुभमन गिल और खिलाड़ी, मचा हड़कंप

 



IPL 2026: फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में शिकस्त झेलने के बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम एक बेहद खौफनाक हादसे का शिकार होने से बची। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलने के बाद जब खिलाड़ी वापस अपने होटल लौट रहे थे, तभी टीम की चलती बस में अचानक आग लग गई। इस घटना से खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शॉर्ट सर्किट बना वजह, 1 घंटे तक सड़क पर रहे खिलाड़ी

​शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुआ। देखते ही देखते बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत बस को रोका गया और सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के चलते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ही फंसे रहे। बाद में मैनेजमेंट द्वारा दूसरी बस का प्रबंध किया गया, जिसके जरिए टीम को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। 

मैदान पर भी टूटा दिल: RCB ने छीना खिताब

​रोमांचक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को अपने ही घर (होम ग्राउंड) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बड़े मैच में फ्लॉप साबित हुए, जिसके कारण जीटी निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की जुझारू पारी खेली।

विराट की कप्तानी जैसी पारी, बेंगलुरु ने रचा इतिहास

​156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने बेहद आसानी से मैच को अपने पक्ष में कर लिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही बेंगलुरु की टीम ने 12 गेंद शेष रहते ही 161 रन बनाकर लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

​आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के महानायक रहे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, जिन्होंने मैदान पर खूंटा गाड़कर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post