ब्रेकिंग न्यूज़ Nation360Plus News पोर्टल पर आपका स्वागत है... देश और दुनिया की हर खबर, सही नज़र के साथ... रिपोर्टर भर्ती के लिए सीधे व्हाट्सएप पर संपर्क करें...
🌐 भाषा / Language:
📍 राज्य / State:

माय टाइगर 247’ ऐप से चल रहा था अवैध जुआ; हातीबारी पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र साहू को दबोचा, अन्य फरार


 राउरकेला से बड़ी खबर: ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश, ₹4 लाख कैश और कार जब्त

 ​राउरकेला:

राउरकेला से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हातीबारी थाना पुलिस ने जाल बिछाकर एक शातिर सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

​गुप्त सूचना पर एक्शन:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हातीबारी थाना प्रभारी (निरीक्षक) गीतांजलि मिर्धा को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि नुआगांव ओपी के अंतर्गत आने वाले जोकेता आसनबेड़ा गांव में कुछ लोग “माय टाइगर 247” नामक ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर अवैध रूप से सट्टेबाजी का रैकेट चला रहे हैं। ये सट्टेबाज स्थानीय लोगों को रातों-रात मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर इस अवैध दलदल में धकेला रहे थे।

​रात के अंधेरे में छापेमारी:

सूचना मिलते ही निरीक्षक गीतांजलि मिर्धा ने बिना वक्त गंवाए पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जिससे सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गजेंद्र साहू नाम के व्यक्ति को ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

 जब्त किए गए सामानों की सूची:

​पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्रियां बरामद की हैं:

​नगद राशि: ₹3,95,590 (तीन लाख पपंचानबे हजार पांच सौ नब्बे रुपये) कैश।

​लक्जरी वाहन: एक लाल रंग की मारुति सुजुकी कार (पंजीकरण संख्या: OR-14S-0061)।

​गैजेट्स: 3 चालू मोबाइल फोन, कई एक्टिवेटेड सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड।

​कागजात: बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और सट्टेबाजी के हिसाब-किताब वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज।

​🚓 पुलिस का अगला कदम

​हातीबारी थाना पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या-150 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे छिपे अन्य सफेदपोश चेहरों को बेनकाब करने में जुट गई है।

​राउरकेला से संवाददाता सुभाष वर्मा की रिपोर्ट, 

Nation 360 Plus News.

Post a Comment

Previous Post Next Post