राजगांगपुर थाना से स्थानांतरित 4 पुलिस अधिकारियों को दी गई स:सम्मान विदाई
ओडिशा के राजगांगपुर थाना से हाल ही में स्थानांतरित हुए चार पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अजय कुमार साहू की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह में राजगांगपुर तहसीलदार जगबंधु मन्नी मलिक, एसडीपीओ विभूति भूषण भोई, डीएसपी मनोरंजन प्रधान, डीएसपी कादम्बिनी सामल तथा थाना प्रभारी विजय कुमार दास उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई पाने वाले अधिकारियों में एएसआई दमयंती महंत, एएसआई पी.के. सेनापति, एएसआई हेमंत कुमार धारुआ और एएसआई पृथ्वीराज द्विवेदी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देवरंजन विनोद, बुला बाबू, सुधीर दास, सुनील अग्रवाल और कैलाश निखंडिया सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।
